Move to Jagran APP

नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

जागरण संवाददाता मंडी ग्रामीण संसद के बाद भाजपा ने अब नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए कमर

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 10:09 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 10:09 PM (IST)
नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर
नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

जागरण संवाददाता, मंडी : ग्रामीण संसद के बाद भाजपा ने अब नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए कमर कस ली है। निगम के चुनाव अगले माह होने हैं। भाजपा ने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरने व लोगों की राय जानने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

जलशक्ति, बागवानी एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंडी में डेरा डाल दिया है। उन्होंने सर्किट हाउस में सभी 15 वार्डों के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। विकास कार्यों को लेकर उनकी राय जानी गई। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले क्षेत्र में क्या-क्या विकास कार्य करवाए जा सकते हैं। कौन-कौन से विकास कार्य अभी लंबित हैं। इस पर दिन भर मंथन हुआ। बैठक में नगर परिषद के सभी निवर्तमान पार्षदों व पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था। पांच साल में उन्होंने अपनी अपनी वार्ड में क्या विकास कार्य करवाए हैं, कितने विकास कार्यों पर काम चल रहा है। कब पूरे होंगे। एक-एक विकास कार्य का पूरा ब्योरा लिया गया। महेंद्र सिंह ठाकुर बैठक में उभरकर आई लोगों की राय की रिपोर्ट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपेंगे। भाजपा ने नवगठित मंडी नगर निगम के चुनावों के लिए हर वार्ड में दस्तक देने का खाका तैयार किया है। वीरवार से इसकी शुरुआत प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर हलके के विधायक राकेश जम्वाल करेंगे। पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राकेश जम्वाल को सौंपी गई है।

वीरवार को खलियार, पुरानी मंडी, पड्डल, नेला और मंगवाई वार्ड की बैठकों में शामिल होंगे। कार्यकत्र्ताओं के साथ मिल कर चुनाव की रूपरेखा तैयार करेंगे परिधि गृह में आयोजित बैठक में विधायक राकेश जम्वाल, जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह, जिला महामंत्री महेंद्र पाल, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा ,मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, मंडल महामंत्री दीवान चंद, बालक राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वालिया उपस्थित रहे।

---------

नगर निगम ने छेड़ा जागरूकता अभियान

क्षेत्र की जनता को नगर निगम के लाभ बनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरु किया गया है। इसकी शुरुआत बुधवार को बैहना वार्ड से की गई। इस मौके पर निगम के आयुक्त राजीव कुमार समेत कई अन्य अधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.