Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा चलाएगा सशक्त महिला सुदृढ़ कमल अभियान

भाजपा जीत दर्ज करेगी। जीत की इबारत लिखने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कमर कस ली है इसके तहत सशक्त महिला सु²ढ़ कमल अभियान चलाया जाएगा। मंडी संसदीय क्षेत्र के सराज में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा यूथ वाहिनी के माध्यम से सशक्त महिला सु²ढ़ कमल का महा अभियान शुरू किया जाएगा। बड़े पैमाने पर महिलाओं को

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:45 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा चलाएगा सशक्त महिला सुदृढ़ कमल अभियान
भाजपा महिला मोर्चा चलाएगा सशक्त महिला सुदृढ़ कमल अभियान

संवाद सहयोगी, मंडी : सराज में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कमर कस ली है। इसके तहत सशक्त महिला सु²ढ़ कमल अभियान चलाया जाएगा। मोर्चा यूथ वाहिनी के माध्यम से सशक्त महिला सु²ढ़ कमल का महा अभियान शुरू किया जाएगा। बड़े पैमाने पर महिलाओं को भाजपा से जोड़ा जाएगा। प्रदेश महिला मोर्चा की 18 व 19 नवंबर को बैठक होगी। इसमें जिला मंडी से बड़ी तादात में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष व प्रभारी रणवीर ठाकुर, सराज महिला मोर्चा की अध्यक्ष खीमदासी, सराज मंडल महामंत्री भीष्म मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.