Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता : रणवीर

जागरण संवाददाता मंडी मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकु

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:14 AM (IST)
मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता : रणवीर
मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता : रणवीर

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लोकप्रियता बढ़ने से कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं। मुख्यमंत्री बिना रुके बिना भेदभाव से प्रदेश में विकास करवाने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। यह बात कांग्रेसी नेताओं को रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा नकारे नेता भी आज प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर झूठे आरोप लगा रहे हैं जो उनकी हताशा को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी की अंदरुनी कलह आज चरम पर है। नेतृत्व विहीन कांग्रेसी अपने आप को एक-दूसरे से बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश की जनता को भूल गए हैं।

loksabha election banner

विपक्ष मुख्यमंत्री के विरुद्ध बयान देने तक सिमट कर रह गया है। पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मंडी के सभी नेता आज केवल अपना अस्तित्व बचाने में लगे हैं। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हर निर्णय को अपना समर्थन दे रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बात हो या फिर हिम केयर योजना की। मुख्यमंत्री द्वारा जितने भी निर्णय लिए सभी प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हुए हैं। कोरोना जैसे वैश्विक संकट में कांग्रेसी नेताओं का व्यवहार बड़ा ही अमर्यादित रहा। इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.