Move to Jagran APP

सुमन ठाकुर को दोबारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान

जागरण संवाददाता मंडी भाजपा ने जिला भाजपा महिला मोर्चा की कमान फिर से नगर परिषद अध्यक्ष सुम

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:48 PM (IST)
सुमन ठाकुर को दोबारा भाजपा 
महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान
सुमन ठाकुर को दोबारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान

जागरण संवाददाता, मंडी : भाजपा ने जिला भाजपा महिला मोर्चा की कमान फिर से नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर को सौंपी है। तेजेंद्र ठाकुर को मंडी जिला भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सुमन ठाकुर और तेजेंद्र ठाकुर ने नियुक्त के लिए प्रदेश हाइकमान का आभार जताया है। सुमन ठाकुर ने बताया कि जो विश्वास दोबारा उन पर जताया है उस पर खरा उतरने के लिए बेहतर कार्य करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ठाकुर का आभार जताया है। नगर परिषद उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, पार्षद पुष्पराज कात्यायन, नेहा कुमारी, जितेंद्र शर्मा, माधुरी कपूर, निर्मला शर्मा, बंसी लाल, विशाल ठाकुर, हेमलता शर्मा व मोती लाल मेहरा ने कहा कि सुमन की नियुक्ति से पार्टी और मजबूत होगी।

loksabha election banner

-----------

वंदना गुलेरिया को सौंपी महामंत्री पद की कमान

सहयोगी, धर्मपुर : जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। वंदना गुलेरिया वर्तमान में प्रदेश जुबेलाइन जस्टिस केयर आयोग की सदस्य है। इससे पहले जिला परिषद सदस्य और महिला आयोग से लेकर कई अन्य संगठनों पर रहकर बेहतरीन काम कर चुकी है।

--------------

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने इंद्र सिंह गांधी

सहयोगी, नेरचौक : बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी को अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। भाजपा बल्ह मंडल के अध्यक्ष हेमपाल राणा, महामंत्री दिनेश गुलेरिया व राजेंद्र राणा, महिला मोर्चा बल्ह मंडल अध्यक्ष पंकजा शर्मा, महामंत्री सीमा शर्मा, बल्ह युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप चंदेल, अनुसूचित जाति मोर्चा बल्ह इकाई अध्यक्ष रामलाल, विश्व कर्मी विकास सभा बल्ह इकाई अध्यक्ष महंत राम भारद्वाज सहित अन्य सहयोगी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधायक को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.