भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित
जागरण संवाददाता मंडी भाजपा किसान मोर्चा मंडी जिला के अध्यक्ष रमेश जम्वाल ने वीरवार को कार्य
जागरण संवाददाता, मंडी : भाजपा किसान मोर्चा मंडी जिला के अध्यक्ष रमेश जम्वाल ने वीरवार को कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें कमल किशोर, भेद राम, नरेश जम्वाल, आशीष ठाकुर, मनुश कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, बलबीर गुलेरिया भगवान चंद शर्मा को महासचिव बनाया गया है।
नेत्र सिंह, यशपाल वर्मा, सुदेश कुमारी, कमलेश कुमारी व देवी सिंह को सचिव, विनय शर्मा सहसचिव, विद्यासागर व सेवानिवृत्त कैप्टन राजमल प्रवक्ता, निशिकांत मीडिया प्रभारी, रमेश चंद व तिलकराज सहमीडिया प्रभारी चुने गए। इसके अलावा चंदन ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी, अनिल महंत को आइटी सेल का जिम्मा सौंपा गया है।
विशेष आमंत्रित आमंत्रित सदस्यों में सांसद रामस्वरूप शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, भागीरथ धरवाल व गोपाल ठाकुर, पंकज जम्वाल को चुना गया।
इसके अलावा ललित ठाकुर, चंद्रमणी, चुड़ामणी, गोपाल ठाकुर, वासुदेव शर्मा, जयदेव ठाकुर, रमेश, दामोदरदास, लेखराम, जीतराम, विनय शर्मा, विद्यासागर, रखेंद्र कुमार, पवन कुमार, चंदूलाल, सुंदर सिंह, रामलाल, उत्तम सिंह, मनोज कुमार, मीना कुमारी, राकेश कुमार, राजेंद्र धीमान, कमलेश कुमारी, सुरेंद्र सिंह, चंद्रपाल, यशपाल गुलेरिया व राजेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।