Move to Jagran APP

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रचार समितियां

भाजपा ने नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए प्रचार समितियां बना दी हैं। च

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 08:28 PM (IST)
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रचार समितियां
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रचार समितियां

जागरण संवाददाता, मंडी : भाजपा ने नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए प्रचार समितियां बना दी हैं। चुनाव की घोषणा होने से पहले भाजपा, कांग्रेस को जोर का झटका देने की तैयारी में लग रही है। कांग्रेस के एक दिग्गज की भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। अगर ऐसा हुआ तो समीकरण पूरी तरह से बदल जाएंगे। इस नेता का मंडी शहर में अच्छा खासा जनाधार है।

loksabha election banner

वहीं जल शक्ति, बागवानी एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को चुनाव प्रभारी बनाया है। शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कंडेय व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग प्रचार की कमान संभालेंगे। पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। मंत्रियों के साथ विधायक, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी को सह प्रभारी लगाया है। स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों की एक-एक कमेटी बनाई गई है। इसमें सभी मोर्चो के पदाधिकारियों को जिम्मा सौंपा है। प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, विधायक प्रकाश राणा, जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, हीरा लाल, कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, सदर ब्लाक समिति अध्यक्ष चंद्रकांता, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, सचिव पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष रणवीर सेन व सभी मंडलों के अध्यक्षों को प्रचार समितियों में शामिल किया है। एक वार्ड में प्रचार समिति में 10 से 15 लोग शामिल किए हैं। मंत्रियों के अलावा विधायक व पार्टी के पदाधिकारी चुनाव प्रचार को धार देंगे।

---------

नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड स्तर पर प्रचार समितियों का गठन किया गया है। हर वार्ड में प्रचार की कमान मंत्री के पास होगी।

रणवीर सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष मंडी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.