Move to Jagran APP

भाजपा ने मिशन रिपीट के लिए जोगेंद्रनगर में भरी हुंकार

संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर प्रदेश में भाजपा के मिशन रिपीट को लेकर जोगेंद्रनगर में भाजपा का

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:00 PM (IST)
भाजपा ने मिशन रिपीट के लिए 
जोगेंद्रनगर में भरी हुंकार
भाजपा ने मिशन रिपीट के लिए जोगेंद्रनगर में भरी हुंकार

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : प्रदेश में भाजपा के मिशन रिपीट को लेकर जोगेंद्रनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुंकार भर दी है। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष धनेश्वरी देवी, संगठन महामंत्री सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल की अध्यक्षता में हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नेताओं ने संगठन की मजबूती के टिप्स दिए।

loksabha election banner

धनेश्वरी देवी ने कहा कि देशभर में 18 सौ करोड़ से अधिक पंजीकृत कार्यकर्ताओं वाली भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने दावा कि प्रदेश में भाजपा का कमल फिर खिलेगा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से एक बार फिर सत्ता पर काबिज होगी।

संगठन महामंत्री सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जम्वाल और महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशा ठाकुर, प्रियंता, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडल भाजपा महामंत्री अजय सकलानी, तेज सिंह ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। शिविर में अलग-अलग नौ सत्रों में संगठन की मजबूती के लिए प्रदेशभर के भाजपा नेताओं ने विचार रखे। पंकज जम्वाल ने कहा कि प्रदेश भाजपा मिशन रिपीट की ओर अग्रसर हो चुकी है। इसमें कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने संगठन को कार्यकर्ता की रीढ़ बताते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता एकजुटता से सरकार की नीतियों को हर वर्ग तक पहुंचाएं।

---------------

वर्चस्व की जंग में कई धड़ों में बंटी कांग्रेस: धनेश्वरी

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष धनेश्वरी देवी ने कहा कि प्रदेश में वर्चस्व की जंग में कई धड़ों में कांग्रेस बंट चुकी है। मंडी जिला में ठाकुर कौल सिंह और शिमला में कांग्रेस के दिग्गज नेता वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं। जनाधार खो चुकी कांग्रेस को संवैधानिक पदों की गरिमा का भी ख्याल नहीं है।

शुक्रवार को जोगेंद्रनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धनेश्वरी देवी ने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ दिन-प्रतिदिन गिर रहा है। यह कारण है कि विपक्ष ने राज्यपाल पर भी हमला करने से परहेज नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष के गैर जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा किसी ने नहीं की थी। अब विधानसभा सत्र के बाहर धरना प्रदर्शन कर शांति प्रिय माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार का अभी तक का कार्यकाल बेदाग रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम पर नियंत्रण पर केंद्र सरकार आवश्यक कदम उठा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.