Move to Jagran APP

25 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य ने स्वर्ण पदक जीता

संवाद सहयोगी मंडी जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता पड्डल खेल परिसर के बैडमिटन हॉल में करवा

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 04:34 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 04:34 PM (IST)
25 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य ने स्वर्ण पदक जीता
25 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य ने स्वर्ण पदक जीता

संवाद सहयोगी, मंडी : जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता पड्डल खेल परिसर के बैडमिटन हॉल में करवाई गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पत्रकार बीरबल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ी 24 से 28 मार्च तक इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में होने वाली राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

loksabha election banner

किड्स वर्ग लड़कों के 25 किलोग्राम भार वर्ग मे भव्य रावत ने स्वर्ण, रेयांस चौहान ने रजत, 30 किलोग्राम भार वर्ग में सान्निध्य जम्वाल ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर वर्ग लड़कों में 30 किलोग्राम भार वर्ग में डाबर सिंह ने स्वर्ण, सम्राट सोनी ने रजत, 40 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांश गुलेरिया ने स्वर्ण, 45 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष ने स्वर्ण, 50 किलोग्राम भार वर्ग मे शौर्य ने स्वर्ण, 50 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में आशीष ने स्वर्ण, श्रेयांस शर्मा ने रजत तथा 60 किलोग्राम भार वर्ग में यतिन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

किड्स वर्ग लड़कियों के 25 किलोग्राम भार वर्ग में कनिष्का ने स्वर्ण, परिनिता ने रजत, काव्या व साक्षी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में निवेदिता ने स्वर्ण, शानवी ने कांस्य, सब जूनियर वर्ग लड़कियों के 25 किलोग्राम भार वर्ग में कोयला देवी ने स्वर्ण, 30 किलोग्राम भार वर्ग में शगुन ने स्वर्ण, निलाकशी रावत ने रजत, तनवी व मुस्कान ने कांस्य, 35 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी ने स्वर्ण, 45 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया ने स्वर्ण पदक जीता। 50 किलोग्राम भार वर्ग में विपाशा ठाकुर ने स्वर्ण, स्नेहा ने रजत पदक प्राप्त किया।

कैडेट्स वर्ग लड़कों के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंशज ने स्वर्ण, मिटु ने रजत, 55 किलोग्राम भार वर्ग में लकी ने स्वर्ण, रिजूल ने रजत, 60 किलोग्राम भार वर्ग में दिनेश ने स्वर्ण, रोहन ने रजत पदक जीता। 73 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष ने स्वर्ण, सीनियर वर्ग लड़कों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में सौरव ने स्वर्ण, होशियार सिंह ने रजत, नितिन व अक्षित परमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लड़कियों के 70 किलोग्राम भार वर्ग में अनिता ने स्वर्ण पदक जीता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.