सीआरसी सुंदरनगर में दिव्यांगों के लिए शुरू की जाएं बीएड कक्षाएं
हिमाचल प्रदेश ²ष्टि दिव्यांग कर्मचारी कल्याण संघ के राज्य महासचिव राजकुमार शर्मा व मीडिया प्रभारी मदन लाल ठाकुर ने विश्व दिव्यांगता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह भाग लिया। समारोह विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों के संस्थान सुंदरनगर में मनाया गया। इस मौके पर संघ की ओर से चार सूत्रीय मांग पत्र उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर के माध्यम
संवाद सहयोगी, मंडी : प्रदेश दृष्टि दिव्यांग कर्मचारी कल्याण संघ के राज्य महासचिव राजकुमार शर्मा व मीडिया प्रभारी मदनलाल ठाकुर ने विश्व दिव्यांगता दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह में भाग लिया। समारोह विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों के संस्थान सुंदरनगर में मनाया गया। संघ की ओर से चार सूत्रीय मांगपत्र उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया। उन्होंने बताया सीआरसी सुंदरनगर में विशेष शिक्षा में बीएड की कक्षाएं शुरू की जाएं। सुंदरनगर में बंद की गई ब्रेल प्रेस को खोला जाए। सीआरसी सुंदरनगर में दिव्यांगों के लिए एक वर्षीय उच्चस्तरीय कंप्यूटर कोर्स शुरू किया जाए तथा महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर से विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों के संस्थान सुंदरनगर तक सड़क के एक किनारे फुटपाथ बनाने व ग्रिल लगाने की मांग की है।