Move to Jagran APP

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

द्रंग क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर हमला बोला है। मंडी जिला इंटक अध्यक्ष एवं द्रंग कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी गिरधारी लाल भंगालिया ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही द्रंग क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया निकला हुआ है। उपमंडल मुख्यालय पद्धर में स्थापित सिविल

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 04:05 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 04:05 PM (IST)
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

सहयोगी, पद्धर : मंडी जिला इंटक अध्यक्ष एवं द्रंग कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी गिरधारी लाल भंगालिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही द्रंग क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया निकला हुआ है। पद्धर में स्थापित सिविल अस्पताल में जहां चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं अल्ट्रासाउंड मशीन भी यहां से शिफ्ट कर दी है। इस कारण लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए जोनल अस्पताल मंडी का रुख करना पड़ रहा है। विडंबना है कि जिला के सबसे बड़े जोनल अस्पताल में भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह बाद की तारीख दी जा रही है। जबकि पद्धर उपमंडल के तहत आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के लगभग सौ से भी अधिक पद खाली पड़े हैं। सीएचसी नगवाईं में भी डॉक्टरों के खाली पद के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कुल्लू और मंडी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पूर्व वीरभद्र ¨सह सरकार में स्वास्थय मंत्री ठाकुर कौल ¨सह के समय पधर नागरिक अस्पताल में चार-चार स्पेशलिस्ट डॉक्टर होते थे। विधायक जवाहर लाल ठाकुर सिर्फ चहेतों की ठेकेदारी चलाने का बीड़ा उठाए हुए हैं। वर्तमान विधायक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी होने का दावा करते हैं पर अपने क्षेत्र के लिए एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर तक नहीं ला पाए। आम लोगों के स्वास्थ्य से यह खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इसके लिए आंदोलन और उतारू होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.