रैली में बताए स्वच्छता के फायदे
पोषण माह के तहत ग्राम पंचायत कुन्नू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:30 PM (IST)
सहयोगी, पद्धर : पोषण माह के तहत ग्राम पंचायत कुन्नू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। गंदगी से होने वाली बीमारियों के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कुन्नू वृत की पर्यवेक्षक प्रतिमा देवी ने की। रैली बाल विकास परियोजना कार्यालय से होते हुए पंचायत कुन्नू कार्यालय तक निकाली गई। रैली में पंचायत के प्रधान व उपप्रधान भी मौजूद रहे। प्रधान प्रेम ¨सह ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधान प्रेम ¨सह, उपप्रधान हरदेव ¨सह ठाकुर, शांता देवी, रीता देवी, सुमन देवी, फूला देवी शीतला देवी और गीता देवी समेत अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें