बच्चों को बताया पोषण का महत्व
प्राइमरी स्कूल सियाल के बच्चो ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से पोषण की बारीकियां सीखी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 03:54 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 03:54 PM (IST)
सहयोगी, मनाली : प्राइमरी स्कूल सियाल के बच्चो ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से पोषण की बारीकियां सीखी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण दिवस पर बच्चों को संतुलित आहार और अनिमिया के बारे में जानकारी दी। बच्चों से योग भी करवाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदु बाला, निर्मला और दमयंती ने बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी दी। महिलाओं को भी जागरूक किया। आशा वर्कर मीना और सुनीता ने भी बच्चों को पोषण का महत्व बताया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सियाल की अध्यापिका अनुराधा और सरोज ने बच्चों को जागरूक किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें