Move to Jagran APP

जीप और बाइक की टक्कर, दो पीजीआइ रेफर

सरकाघाट-जोगेंद्रनगर मार्ग पर पारच्छू के पास जीप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान निशांत पुत्र इंद्र सिंह व दीपक कुमार पुत्र सागर के रुप में ु हुई है। जीप चालक दुर्घटना होने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई है। यह घटना वीरवार देर रात को हुई है। जीप चालक तेज गति से धर्मपुर की तरफ से आ रहा था। जबकि बाइक स

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:49 PM (IST)
जीप और बाइक की टक्कर, दो पीजीआइ रेफर
जीप और बाइक की टक्कर, दो पीजीआइ रेफर

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : सरकाघाट-जोगेंद्रनगर मार्ग पर पारच्छू के पास जीप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

loksabha election banner

घायलों की पहचान निशांत पुत्र इंद्र सिंह व दीपक कुमार पुत्र सागर के रूप में हुई है। जीप चालक दुर्घटना होने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई है। यह घटना वीरवार देर रात को हुई है। जीप चालक तेज गति से धर्मपुर की तरफ से आ रहा था, जबकि बाइक सवार युवक सरकाघाट से अपने घर जोधन जा रहे थे। इसी बीच गैस एजेंसी के स्टोर के निकट पहुंचे जीप और बाइक आपस में टकरा गए। दोनों युवकों को सिर और बाजू में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान दुर्घटना की आवाज सुनकर सड़क के पास लगते घरों के लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल युवक निशांत की बहन का घर वहीं था उसका पति दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए। उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया। इस दोनों की हालत नाजुक थी। यहां के चिकित्सकों ने भी उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। उधर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीप के फरार चालक को पुलिस तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.