सब जूनियर वर्ग में अभिषेक ने हासिल किया गोल्ड
संवाद सहयोगी मंडी पड्डल खेल परिसर के टेबल टेनिस हाल में जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता का
संवाद सहयोगी, मंडी : पड्डल खेल परिसर के टेबल टेनिस हाल में जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में एसी टू डीसी संजय स्वरूप ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। किड्स वर्ग लड़कों के 25 किलोग्राम भार वर्ग में अंशुल ने स्वर्ण पदक, प्रियांश सोनी ने रजत पदक हासिल किया।
30 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव जम्वाल ने स्वर्ण पदक, रियांश चौहान ने रजत पदक, सूर्याश चौहान ने कांस्य पदक जीता। किडस वर्ग लड़कियों के 18 किलोग्राम भार वर्ग में ऋशिता कुमारी ने स्वर्ण पदक, 25 किलोग्राम भार वर्ग में काव्या चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। 35 किलोग्राम भार वर्ग में निवेदिता ने स्वर्ण पदक, वेदिका शर्मा ने रजत पदक जीता। 40 किलोग्राम भार वर्ग में निचुल प्रहवी ने स्वर्ण पदक, मेहुल महाजन ने रजत पदक जीता ।
सब जूनियर वर्ग लड़कों के 35 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक वालिया ने स्वर्ण पदक, अंकुश चौहान ने रजत पदक जीता। 40 किलोग्राम भार वर्ग में यथार्थ नरेश ठाकुर ने स्वर्ण पदक, पि्रंस ने रजत पदक, गौरव वर्मा ने कांस्य पदक जीता।
50 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्य चौहान ने स्वर्ण पदक, अतकिश चौधरी ने रजत पदक, 55 किलोग्राम भार वर्ग में अंशज ठाकुर ने स्वर्ण पदक 60 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य ने स्वर्ण पदक, श्रेयांश शर्मा ने रजत पदक 65 किलोग्राम भार वर्ग में यतिन ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग लड़कों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में जीवन चौहान ने स्वर्ण पदक, 60 किलोग्राम भार वर्ग में खीम सिंह ने स्वर्ण पदक, सूर्याश शर्मा ने रजत पदक, जूनियर वर्ग लड़कियों के 50 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया ने स्वर्ण पदक 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्नेहा ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग में लड़कों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में रोहन आजाद ने स्वर्ण पदक, होशियार सिंह ने रजत पदक, 81 किलोग्राम भार वर्ग में कुलदीप शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता