आज से शुरू होगा अभिलाषी ग्रुप का जागरूकता अभियान
करियर कांउस¨लग के लिए अभिलाषी ग्रुप का जागरूकता अभियान प्रदेश भर में सोमवार से शुरू हो जाएगा। जागरूकता अभियान की शुरूआत के लिए शनिवार को अभिलाषी ग्रुप की पत्रिका अभिलाषी दर्पण के नए अंक का विमोचन किया गया। निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज तेज ¨सह चौधरी ने एक सादे कार्यक्रम में अभिलाषी दर्पण का विमोचन किया।
सहयोगी, नेरचौक : करियर काउंसि¨लग के लिए अभिलाषी ग्रुप का जागरूकता अभियान प्रदेशभर में सोमवार से शुरू होगा। जागरूकता अभियान की शुरुआत के लिए शनिवार को अभिलाषी ग्रुप की पत्रिका अभिलाषी दर्पण के नए अंक का विमोचन किया गया। निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज तेज ¨सह चौधरी ने एक सादे कार्यक्रम में अभिलाषी दर्पण का विमोचन किया। अभिलाषी दर्पण का नया अंक युवाओं के करियर को लेकर फोकस है। अभिलाषी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आरके अभिलाषी ने बताया स्कूल और कॉलेज की शिक्षा के बाद करियर के लिए सही फील्ड चुनने में अभिलाषी दर्पण का नया अंक युवाओं की मदद करेगा। वर्तमान में अभिलाषी ग्रुप और यूनिवर्सिटी में 45 से ज्यादा कोर्स चल रहे है। अभिलाषी ग्रुप में चल रहे कोर्सो सहित गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओ की सारी जानकारी युवाओं और उनके अभिभावकों को अभिलाषी दर्पण में मिलेगी। सोमवार से ग्रुप की टीमें अभिलाषी दर्पण के साथ प्रदेशभर में युवाओं के साथ संपर्क करेंगी। अभिलाषी दर्पण के विमोचन के मौके पर अभिलाषी ग्रुप के एमडी डॉ. ललित अभिलाषी, अभिलाषी शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नर्वदा अभिलाषी, अभिलाषी ग्रुप के सचिव नरेंद्र कुमार, प्रेम और स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।