पशुओं के लिए चारा काटते पेड़ से गिरा व्यक्ति, मौत
उपमंडल की पटड़ीघाट पंचायत के जधरयानी में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। इनकी पहचान प्रेमाराम पुत्र खोखराम उम्र 50 साल के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी े अनुसार प्रेमाराम निवासी अपने पशुओं के चारे को काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। घास की टहनियों को काटते वक्त उसके पैरों के नीचे की टहनियां
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : उपमंडल की पटड़ीघाट पंचायत के जधरयानी में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमाराम पुत्र खोखराम के रूप में हुई है। प्रेमाराम अपने पशुओं के चारे को काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। चारा काटते हुए उसके पैरों के नीचे की टहनियां टूट गई। इससे वह सिर के बल जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। स्वजनों ने उसे 108 की मदद से नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। एसडीएम जफर इकबाल ने बताया कि मृतक के स्वजनों को तत्काल प्रभाव से राहत देने के आदेश दे दिए गए हैं। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।