बाथरूम में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
धर्मपुर हलके की स्योह पंचायत में एक व्यक्ति की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। 35 वर्षीय प्रकाश चंद सोमवार को नहाने के लिए अपने बाथरूम गया था। अचानक पांव फिसलने से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल संधोल ले गए। वहां
सहयोगी, संधोल : धर्मपुर हलके की स्योह पंचायत में एक व्यक्ति की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। 35 वर्षीय प्रकाश चंद सोमवार को नहाने के लिए अपने बाथरूम गया था। अचानक पांव फिसलने से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल संधोल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआइ में एक दिन उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया था। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा संधोल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संधोल पुलिस चौकी प्रभारी बलजीत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।