नबाही में ब्रेन हैमरेज से 32 साल के युवक की मौत
उपमंडल सरकाघाट की नबाही पंचायत के घाड गांव में एक युवक की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। सन्नी (32) उर्फ समीर पुत्र अमर नाथ नबाही में स्वीट शॉप चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह एक समाजसेवी भी था। शनिवार को दोपहर बाद करीब एक बजे उसके सिर में दर्द उठा। तबीयत बिगड़ती देख
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : उपमंडल सरकाघाट की नबाही पंचायत के घाड गांव में एक युवक की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। सन्नी (32) उर्फ समीर पुत्र अमरनाथ नबाही में स्वीट शॉप चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह एक समाजसेवी भी था। शनिवार को दोपहर बाद करीब एक बजे उसके सिर में दर्द उठा। तबीयत बिगड़ती देख उसने साथ लगते दुकानदारों को बताया। उन्होंने उसे नागरिक अस्पताल सरकाघाट पंहुचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हमीरपुर रेफर कर दिया। वहां से उसे सीधा पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शुक्रवार को पीजीआइ में उसकी मौत हो गई। स्थानीय पंचायत प्रधान मलका देवी, गबरू युवक मंडल घाड के प्रधान प्रवीन ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।