सरकाघाट में कारों की टक्कर में दो घायल
नगर पंचायत सरकाघाट के बेहड़ वार्ड में दो वाहनों में टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जोड़ रा मोड़ के पास कार एचपी 2
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 05:48 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 05:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : नगर पंचायत सरकाघाट के बेहड़ वार्ड में दो वाहनों की टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जोड़ रा मोड़ के पास कार एचपी 28ए-9119 की सामने से आ रही कार एचपी 34सी-2149 से टक्कर हो गई। हादसे में प्रेमलता पत्नी संजीव कुमार बीपीईओ मंडप व संजीव कुमार पुत्र वीर ¨सह को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरकाघाट लाया गया। यहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल वर्मा ने बताया घायल खतरे से बाहर हैं। डीएसपी चंद्रपाल ¨सह ने कहा मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें