राहगीर से सवा किलोग्राम चरस बरामद
संवाद सहयोगी, मंडी : पुलिस ने शनिवार को पद्धर उपमंडल के तहत शेगली में एक व्यक्ति से 1 किलो
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Apr 2018 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 03:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी : पुलिस ने शनिवार को पद्धर उपमंडल के तहत शेगली में एक व्यक्ति से 1 किलो 186 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कमांद पुलिस चौकी के हेडकांस्टेबल राजेंद्र कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। रविवार को पुलिस व नारकोटिक्स टीम ने शेगली में नाकाबंदी की थी। लक्ष्मण पुत्र खीमी राम निवासी सूहड़ा वहां से गुजर रहा था और पुलिस को देखकर घबरा गया तथा भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 186 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी पद्धर मदनकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें