बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आया युवक मंडल
जागरण संवाददाता मनाली शुरू गांव के अर्जुन युवक मंडल बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आया है। बु
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 03:44 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 03:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मनाली : शुरू गांव के अर्जुन युवक मंडल बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आया है। बुजुर्ग नोखु राम का बेटा बीमार है जिसका गरीबी के कारण उपचार नहीं हो पा रहा है। युवक मंडल ने 20 हजार रुपये एकत्रित कर बीमार बेटे के इलाज के लिए बुजुर्ग को दिए हैं। राशि एकत्रित करने में मंडल के उपप्रधान मनोज ठाकुर, सदस्य सुमित ठाकुर, रजत ठाकुर व अक्षय ठाकुर ने सहयोग दिया। अर्जुन युवक मंडल के सदस्य एवं रोटरेक्ट क्लब मनाली के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने बताया कि युवक मंडल हर क्षेत्र में रक्तदान सहित पौधारोपण जागरूकता व सफाई अभियान के सामाजिक कार्य में योगदान दे रहे हैं। पंचायत प्रीणी के उपप्रधान रोशन लाल ठाकुर ने सभी युवाओं की सराहना की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें