विश्व शांति के लिए बुद्धिष्ट गोंपा में विशेष पूजा
जागरण संवाददाता, मनाली : हिमालयन बुद्धिष्ट सोसायटी के मनाली गोंपा में खांपा वेलफेयर सोसायटी क
जागरण संवाददाता, मनाली : हिमालयन बुद्धिष्ट सोसायटी के मनाली गोंपा में खांपा वेलफेयर सोसायटी की ओर से सर्व प्राणी के कल्याण के लिए पूजा पाठ करवाया जा रहा है। विश्व में शांति बनाए रखने को करवाए जा रहे कंग्यूर पाठ व पूजा में 60 लामा भाग ले रहे हैं। खांपा वेलफेयर सोसायटी हर साल इन पवित्र दिनों में पूजा पाठ करवाती है। बौद्ध धर्म अनुसार साल के चौथे महीने को पवित्र माह साका धावा मानते हैं। 60 लामाओं की उपस्थिति में गोंपा का परिसर मंत्रोच्चारण से गूंज उठा है।
खांपा महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य शांति यांवा और महासचिव व पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि इन दिनों करवाई गई पूजा से विश्वभर में शांति बनी रहती है। खांपा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष चांद किशोर ने बताया कि यह पूजा 24 मई तक चलेगी। खांपा सोसायटी के 10 परिवार प्रतिदिन इस धार्मिक अनुष्ठान में अपना योगदान दे रहे हैं।