कसोल में नौ किलोग्राम चरस सहित महिला गिरफ्तार
women arrest with Nine kilogram charas पुलिस ने मणिकर्ण चौकी के तहत एक नेपाल मूल की महिला से 9 किलो 84 ग्राम चरस बरामद की है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 01:31 PM (IST)
कुल्लू, जेएनएन। पुलिस ने मणिकर्ण चौकी के तहत एक नेपाल मूल की महिला से 9 किलो 84 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के मुताबिक मणिकर्ण पुलिस ने वीरवार रात को नाका लगाया हुआ था, इस दौरान नेपाल मूल की महिला राम माया हाथ में बैग लेकर आ रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो बैग से चरस की भारी खेप बरामद हुई।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त महिला चरस कहां से लाई और कहां लेकर जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। डीएसपी आशीष शर्मा ने बताया महिला को चरस सहित गिरफ्तार किया गया है, उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें