महिला मंडल बंजार के भवन का पुनर्निर्माण शुरू
संवाद सूत्र बंजार नगर पंचायत बंजार के वार्ड सात में अंबिका महिला मंडल भवन का पुनर्निर्माण क
संवाद सूत्र, बंजार : नगर पंचायत बंजार के वार्ड सात में अंबिका महिला मंडल भवन का पुनर्निर्माण कार्य वीरवार को शुरू हो गया है। अंबिका महिला मंडल बंजार की अध्यक्ष आशा शर्मा ने सबसे पहले गणपति पूजन करके कार्य शुरू किया। नगर पंचायत के सचिव प्रभुदयाल शर्मा ने कहा कि भवन जल्द तैयार हो जाएगा। आशा शर्मा ने कहा कि भवन के पुनर्निर्माण के लिए विधायक सुरेंद्र शौरी ने विधायक निधि से दो लाख तथा उपायुक्त के माध्यम से दो लाख रुपये एकत्रित हुए हैं। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष ज्ञान सागर, वार्ड सदस्य उर्मिला नेगी, वार्ड सदस्य प्रेमलता, अनारकली, अरुणा सूद, मीना शर्मा, उर्मिला शर्मा, कांता राणा, नविता, निशा कुमारी, नीतू मल्ली, गीता देवी, नारू देवी, शांता शर्मा व अन्य मौजूद रहे।