व्यापार मंडल मनाली ने दो बजे तक बंद रखा बाजार
व्यापार मंडल मनाली ने नगर परिषद द्वारा कुछ स्थानों की नीलामी के निण्
जागरण संवाददाता, मनाली : व्यापार मंडल मनाली ने नगर परिषद द्वारा कुछ स्थानों की नीलामी के निर्णय पर रविवार को विरोध स्वरूप दो बजे तक बाजार बंद रखा। गुस्साए व्यापारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर ¨सह के नेतृत्व में परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से मिले व उनके समक्ष पूरा मामला उठाया। उनसे मिले आश्वासन के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोली।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर ¨सह ने कहा कि व्यापारी विरोधी नीतियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए व्यापार मंडल मनाली एकजुट है।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों को नगर परिषद नीलाम करना चाहती है, वो जगहें यहां के नागरिकों के उठने बैठने व बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त स्थान हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी इस स्थानों को खाली रखा जाना चाहिए। व्यापार मंडल परिषद की कार्यशैली से दु:खी व प्रताड़ित महसूस कर रहा है। मंडल कई बार इन स्थानों की नीलामी करने का विरोध कर चुका है लेकिन नप मनाली लगातार मनमानी ही करती रही है। व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री गो¨वद ठाकुर से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं बारे ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि मंत्री ने व्यापार मंडल की मांगों को उचित ठहराया और यथासंभव मदद का आश्वासन दिया और उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिया। आश्वासन मिलने के उपरांत व्यापार मंडल ने सभी सदस्यों की सहमति से दो बजे दुकानें खोली। उन्होने कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर हम सब एक स्वर में व्यापारी विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।
नगर परिषद मनाली के उपाध्यक्ष जो¨गदर पाल ने कहा कि यह फैसला कल ही वापस ले लिया था। इसकी जानकारी उपायुक्त कुल्लू सहित मनाली एसडीएम को कल ही दे दी थी। जब निर्णय वापस ले लिया था तो बाजार बंद रखने का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता।