Move to Jagran APP

मनाली में रात को गश्‍त कर रहे हाेमगार्ड जवानों पर बदमाशों ने चलाई गोली, आरोपितों के ठिकाने से जिंदा रौंद बरामद

पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार देर रात को रात्रि गश्त कर रहे दो होमगार्ड के जवानों पर चार लोगों ने हमला कर दिया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 08:57 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 02:40 PM (IST)
मनाली में रात को गश्‍त कर रहे हाेमगार्ड जवानों पर बदमाशों ने चलाई गोली, आरोपितों के ठिकाने से जिंदा रौंद बरामद
मनाली में रात को गश्‍त कर रहे हाेमगार्ड जवानों पर बदमाशों ने चलाई गोली, आरोपितों के ठिकाने से जिंदा रौंद बरामद

मनाली, जेएनएन। पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार देर रात को रात्रि गश्त कर रहे दो होमगार्ड के जवानों पर चार लोगों ने हमला कर दिया। चारों ने अचानक गोलियां बरसाना शुरू कर दीं, जिसमें एक होमगार्ड जवान घायल हो गया। मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गोली चलाने वाला फरार है। पुलिस को दिए बयान में होमगार्ड तिखु राम ने कहा वह सहयोगी नरेश कुमार के साथ गश्त पर था। मॉडल टाउन मनाली में  ड्यूटी दे रहे थे। रात करीब 1.30 बजे के करीब सड़क पर घूम रहे चार लोगों को पूछने पर कि वह इतनी रात को क्‍या कर रहे हैं, तो इतने में वह होमगार्ड जवानों से उलझ पड़े। उन्‍होंने डंडे से मारपीट शुरू कर दी व एक शख्‍स ने नरेश पर गोली चला दी व मौके से फरार हो गया।

loksabha election banner

कुल्‍लू पुलिस की ओर से जारी की गई मुख्‍य आरोपित की फोटो। यह अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। घायल होमगार्ड के जवान को मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया  है। पुलिस ने चार में से तीन को पकड़ लिया है। आरोपितों की पहचान संदीप गांव समाहण डाकघर मनाली, आकाश ज्वाला नगर चौक शहादरा दिल्ली और कर्ण पुत्र अजय कुमार निवासी मुहल्ला बजरी कंपनी पठानकोट का रहने वाला है। गोली चलाने वाला मुख्य आरोपित देहरादून का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है चौथे आरोपित शुभम पंवर का भी सुराग लगा लिया गया है व उसके मनाली के भजोगी क्षेत्र में होने की सूचना है। शुभम पंवर पुत्र पदम् सिंह, टोंस काॅलोनी डाकघर व पीओ विकास नगर देहरादून उत्‍तराखंड का रहने वाला है। यहां वह किराये के कमरे में रह रहा है। पुलिस को उसके कमरे की तलाशी के दौरान छह जिंदा रौंद भी मिले हैं।

मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। मिशन अस्पताल के डॉक्टर ए फिलिप ने बताया घायल होमगार्ड जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि जवान को सिर पर भी चोट लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.