कुल्लू में मिले दो अज्ञात शव
जिला कुल्लू में दो अज्ञात शव मिले हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 07:20 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 07:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुल्लू : जिला कुल्लू में अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही दिन दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। दोनों के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं।
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि गड़सा में आशापुरी स्टोन क्रशर के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की लंबाई पांच फीट चार इंच, आयु 30 से 35 वर्ष के करीब है।
दूसरे मामले में जिला मुख्यालय के पास बिपाशा बाजार में एक साधु मृत मिला है। दोनों शवों को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शव गृह में रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें