रोहतांग दर्रे में पर्यटन गतिविधियां नियमित की जाएंगी : गोविंद ठाकुर
शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि पिरामल फाउंडेशन स्वास्थ्य क्षे˜
जागरण संवाददाता, मनाली : शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि पिरामल फाउंडेशन स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस फाउंडेशन ने नगर परिषद की पार्षद चंद्रा पदान के माध्यम से मनाली के लिए 15 आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए हैं।
मंत्री ने कहा कि नागरिक अस्पताल मनाली में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल के पास वाली सात बीघा जमीन अब स्वास्थ्य संस्थान के नाम हो गई है। मनाली अस्पताल में डाक्टर के पद छह से बढ़ाकर 10 पद जबकि नर्सिस के सात से 22 पद स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मनाली नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही सरकार मनाली में दो सौ बिस्तर की क्षमता वाले भव्य भवन का शिलान्यास करेगी। मनाली घाटी के लोगों को अब जिला अस्पताल कुल्लू नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रे के पर्यटन स्थलों में पर्यटन गतिविधियों को नियमित किया जा रहा है। कोठी से रोहतांग तक स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए गतिविधियों बारे प्लान तैयार किया जा रहा है। दर्रे के सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा और ऊझी घाटी की महिलाओं व युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के साधन मुहैया करवाए जाएंगे।
उधर, आक्सीजन कंसंट्रेटर देने वाले फाउंडेशन की जानकारी देते हुए पार्षद चंद्रा पदान ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, जल और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, पार्षद चंद्रा पदान व ललिता मौजूद रही।