Move to Jagran APP

कोरोना से बचाएगा ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ट्रस्ट, बांटेगा मास्क

जागरण संवाददाता मनाली कोरोना महामारी से जनता को सुरक्षित रखने के लिए ठाकुर कुंज लाल

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 06:41 PM (IST)
कोरोना से बचाएगा ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ट्रस्ट, बांटेगा मास्क
कोरोना से बचाएगा ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ट्रस्ट, बांटेगा मास्क

जागरण संवाददाता, मनाली : कोरोना महामारी से जनता को सुरक्षित रखने के लिए ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट आगे आया है। ट्रस्ट लोगों को मास्क बांटेगा। शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर, उनकी पत्नी एवं ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी रजनी ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के नाम चल रहे ट्रस्ट के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा मनाली मंडल को मास्क बनाने के लिए कपड़ा भेंट किया है। मंत्री ने कहा कि महामारी के दौर में भी आमजन मानस को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है। सरकार महामारी से निपटने के यथासंभव प्रयास कर रही है। लोगों से आग्रह किया कि संकट के टलने तक कोविड के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। महिला मोर्चा मनाली मंडल की अध्यक्ष जिदू देवी ने कहा कि मोर्चा की हर एक सदस्य मास्क बनाने व आवंटित करने में योगदान देंगी।

loksabha election banner

-------------

फिर से मास्क बनाने में जुटी महिलाएं

संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू में फिर मास्क बांटने का क्रम शुरू हो गया है। जिला भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने मास्क बनाने में जुट गई है। कुल्लू, मनाली, आनी, बंजार, सैंज में भी कार्य आरंभ हो चुका है।

आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल साग ने भी महिला मोर्चा की महिलाओं को मास्क बनाने के लिए कपड़ा वितरित किया है। अब जल्द ही सभी महिला मोर्चा की महिलाएं मास्क बांटेंगी। कुल्लू जिला में अब लगातार मास्क बनाने का कार्य किया जाएगा। कोरोना के चलते जिला कुल्लू में लगातार मामलों की बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मास्क पहनना और शारीाकि दूरी नियम का पालन करने से बचा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.