Move to Jagran APP

कांग्रेस के कार्यो का श्रेय ले रही प्रदेश सरकार : सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कांग्रेस के विकास कार्यो के दम पर भाजपा आगे बढ़ रही है।

By Edited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 08:45 AM (IST)
कांग्रेस के कार्यो का श्रेय ले रही प्रदेश सरकार : सुक्खू
कांग्रेस के कार्यो का श्रेय ले रही प्रदेश सरकार : सुक्खू

निरमंड, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आनी विधानसभा क्षेत्र सहित हिमाचल में कोई विकास कार्य नहीं करवा सकी है। कांग्रेस ने जो विकास कार्य किए थे, उसके दम पर भाजपा आगे बढ़ रही है। आज रसोई गैस की कीमत एक हजार रुपये से अधिक हो गई है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने के कारण आम जनता महंगाई से त्रस्त है। मोदी के जुम्मले अब भाषण नाटक रह गया है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार की नीतियों से देश की जनता बदहाल हो गई है। शुक्रवार को कुल्लू जिला के निरमंड में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज नोटबंदी जिससे गरीबों का रोजगार छिन गया है। देश के खून पसीने की मोटी कमाई नीरव मोदी, माल्या, ललित आदि ले गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। इसके लिए हिमाचल कांग्रेस 68 विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता समेलन आयोजित कर रही है।

इसमे बूथस्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 में झूठ बोल कर देश की जनता को ठगा है। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमारी सोनी, संगठन सचिव रितेश, सतीश वर्मा, लाल सिंह मारकोनी, गीतांजलि, सीमा वर्मा, सरोज बाला, ओमप्रकाश, गो¨वद शर्मा, उत्तम ठाकुर, रामकृष्ण, परसराम, पूर्ण, इंद्रपाल, चेतन, देवी ¨सह, लोकराज मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.