मौसम ने बदली करवट, लाहुल-स्पीति में फिर बर्फबारी शुरू
हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति और मनाली में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। लाहुल स्पीति घाटी में बर्फ़बारी फिर शुरू हो गई है।
जेएनएन, मनाली: हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति और मनाली में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। लाहुल स्पीति घाटी में बर्फ़बारी फिर शुरू हो गई है। जबकि पर्यटन नगरी मनाली बादलों से ढक गई है। लाहुल घाटी में कल से फागली उत्सव चल रहा है। लोग एक दूसरे को उत्सव की बधाई देने घर घर जा रहे है। लेकिन बर्फ़बारी का क्रम शुरू होने से उनकी दिखते बढ़ गई है। हाल ही में हुई बर्फ़बारी से घाटी के सभी मुख्य मार्ग अबरुद्ध है।
यह भी पढ़ें: रोहतांग में हुई दो फीट बर्फबारी, मनाली में भी गिरे बर्फ के फाहे
लाहुल घाटी के लेडी ऑफ़ केलाग, दारचा, मयाड़ घाटी, नेनगर, चोखन्ग, सिसु, कोकसर में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। लाहुल घाटी में एक बार फिर बर्फ़बारी का क्रम शुरू होने से बीआरओ की दिककते बढ़ गई है। बीआरओ कल से मनाली लेह मार्ग की बहाली शुरू करने जा रहा है लेकिन मौसम उनकी राह में रोड़ा बन सकता है।