Move to Jagran APP

मौसम ने ली करवट, पहाड़ पर बढ़ी ठंड; भेड़पालक लौटे मैदान की ओर

चोटियों व दर्रे पर हिमपात से भेड़पालक उतरे मैदान की ओर, सैलानियों के लिए सुहावना हुआ मौसम, व्यवसायी चहके।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:31 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:31 AM (IST)
मौसम ने ली करवट, पहाड़ पर बढ़ी ठंड; भेड़पालक लौटे मैदान की ओर
मौसम ने ली करवट, पहाड़ पर बढ़ी ठंड; भेड़पालक लौटे मैदान की ओर

मनाली, जेएनएन। रोहतांग दर्रे ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को मौसम के करवट बदलते ही चोटियों पर फाहे गिरने शुरू हो गए। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट आई है। मनाली और केलंग में मौसम ठंडा हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम शुरू होते ही भेड़पालक भी पहाड़ों से उतरने लगे हैं।

loksabha election banner

स्पीति मार्ग के कुंजम दर्रे सहित बारालाचा और शिंकुला जोत में भेड़- बकरियां चरा रहे भेड़पालकों ने वापसी

की राह पकड़ ली है। मनाली की ओर से रोहतांग की चोटियों में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। धुंधी जोत, मकरबेद-शिकरबेद, हनुमान टिब्बा, इंद्र किला, चंद्रखणी, भृगु व दशौहर की पहाडियों सहित समस्त चोटियों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। अधिकतर सैलानी शिमला से बाया किन्नौर लाहुल-स्पीति होते हुए रोहतांग पहुंच रहे हैं। पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। रोहतांग दर्रे में बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसायी भी

खुश हैं। रोहतांग के उस पार बारालाचा, शिंकुला जोत, कुंजंम जोत, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी ऑफ केलंग व नील कंठ की पहाड़ियों सहित समस्त चोटियों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर का कहना है बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया मनाली-लेह मार्ग सहित मनाली-काजा और तांदी-संसारी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। 

रोहतांग के लिए एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस सेवा फिर शुरू

गर्मियों में सैलानियों की पहली पसंद पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे में रौनक लौटने लगी है। जून महीने के बाद शांत पडे़ रोहतांग दर्रे में सैलानियों की दस्तक देते ही चहल-पहल बढ़ने लगी है। अधिकतर सैलानी हालांकि वाया शिमला-किन्नौर-काजा होते हुए रोहतांग पहुंच रहे हैं। लेकिन ताजा बर्फबारी के बाद मनाली की ओर से भी सैलानी रोहतांग का रूख करने लगे हैं। रोहतांग दर्रे में बर्फ के फाहे गिरते देख हिमाचल पथ परिवहन

निगम (एचआरटीसी) ने भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। एचआरटीसी की करीब 25 बसें स्पेशल रोहतांग के लिए खरीदी गई हैं जो मनाली के रांगडी अस्थायी बस स्टैंड में खड़ी हैं।

सैलानियों की चहल-कदमी देखते हुए एचआरटीसी ने इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। 600 रुपये प्रति सीट सैलानी रोहतांग दर्रे तक का सफर इलेक्ट्रिक बस में कर रहे हैं। सैलानियों की आमद बढ़ते ही गुलाबा बेरियर में भी हरकत होने लगी है। सैलानियों की चहल-कदमी से मंदी की मार झेल रहे मढ़ी के व्यवसायियों ने भी राहत की सांस ली है। व्यवसायी ढुंगर व पूर्ण ठाकुर ने बताया कि जुलाई महीने से मंदी की मार झेल रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.