सिक्किम के युवक का मनाली में पेड़ से लटका शव बरामद, जेब से मिला आधार कार्ड Kullu News
मनाली पुलिस ने वन विहार से एक युवक का शव बरामद किया है। युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिल था।
मनाली, जेएनएन। मनाली पुलिस ने वन विहार से एक युवक का शव बरामद किया है। युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिल था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 22 वर्षीय युवक विनोद छेत्री सिक्किम का रहने वाला है। युवक मनाली में क्या करता था और कब आया था इस बात का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। सुबह की सैर को गाए लोगों ने युवक को पेड़ में लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव के पेड़ में लटके होने से मनाली शहर में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने मौके पर आकर शव क़ब्जे में लिया। पुलिस को युवक की जेब से आधारकार्ड मिला है। इसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। डीएसपी मनाली संजीव ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक की जेब से आधारकार्ड बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।