वीरभद्र-सुक्खू में बीच के लोग भरते हैं कान
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार ङ्क्षशदे ने कहा है कि हिमाचल कांग्रेस में कोई झगड़ा नहीं है, यहां के दोनों दिग्गज नेताओं से बात हुई है और सबकुछ ठीक है।
जेएनएन, कुल्लू: प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार ङ्क्षशदे ने कहा है कि हिमाचल कांग्रेस में कोई झगड़ा नहीं है, यहां के दोनों दिग्गज नेताओं से बात हुई है और सबकुछ ठीक है। उनका इशारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू की तरफ था। शिंदे ने कहा कि इनमें बस संवाद की कमी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ङ्क्षशदे शनिवार को कुल्लू में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बीच के कुछ लोग कभी मुख्यमंत्री के पास जाकर कान भरते हैं तो कुछ लोग अध्यक्ष के पास जाकर बोलते हैं, लेकिन बाद में कुछ नहीं निकलता। ऐसे में पंडित सुखराम और वीरभद्र सिंह में भी झगड़ा था, दोनों नेताओं ने मंडी में दिल खोलकर बोल दिया और अब इनमें भी कोई मनमुटाव नहीं है।
इसी तरह हम सबको आत्मचिंतन करना चाहिए, यह हमारी पार्टी की बैठक है, हमारा घर है और दिल की बात सामने रखनी चाहिए, लेकिन अनुशासन के साथ। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि वह बड़े नेता हैं और उनके अच्छे मित्र हैं। हम मुख्यमंत्री भी साथ-साथ रहे और केंद्र में मंत्री भी।
ङ्क्षशदे ने कहा कि उन्होंने आज भाषण देने का प्रोटोकाल तोड़ा है, वह मुख्यमंत्री को सुनना चाहते थे, इसलिए उनसे अंत में बोलने के लिए कहा था। इसके अलावा हमने बीच में भी कई नेताओं के भाषण करवाए ताकि यहां के सभी लोगों को बोलने का मौका मिले। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य ङ्क्षसह ने भी यही कहा कि टिकट न मिले तो कोई बात नहीं, हमें कांग्रेस के लिए कार्य करना है।
मोदी ने चुनाव से पहले बहकाया था
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी शिंदे ने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश की जनता को बहकाया था। देश में आज तक न तो काला धन वापस आया और न ही लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये आए। दो करोड़ युवाओं को नौकरी देनी थी, लेकिन एक करोड़ से अधिक लोगों का रोजगार छिन गया है। सभी एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुट जाएं और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।