Move to Jagran APP

सरसा अध्यक्ष, देवेंद्र होंगे नगर पंचायत आनी के उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी आनी सरसा देवी नगर पंचायत आनी की पहली अध्यक्ष होंगी जबकि देवेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 07:18 PM (IST)
सरसा अध्यक्ष, देवेंद्र होंगे नगर पंचायत आनी के उपाध्यक्ष
सरसा अध्यक्ष, देवेंद्र होंगे नगर पंचायत आनी के उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, आनी : सरसा देवी नगर पंचायत आनी की पहली अध्यक्ष होंगी, जबकि देवेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष। शुक्रवार को सर्वसम्मति से भाजपा ने यह निर्णय लिया। हालांकि 16 अप्रैल को शपथ ग्रहण के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। दिन भर चली चर्चा के बाद शाम को भाजपा की ओर से सरसा देवी को अध्यक्ष और देवेंद्र शर्मा उर्फ बबलू को उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया। इसकी घोषणा आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, एपीएमसी चैयरमेन अमर ठाकुर व मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने की।

loksabha election banner

नगर पंचायत आनी में अध्यक्ष पद अनुसचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत आनी में पांच भाजपा व दो सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। इनमें वार्ड-एक खेबड़ा से धर्मपाल, वार्ड-दो से शशि मल्होत्रा, वार्ड-तीन से गुलाब ठाकुर, वार्ड-चार से देवेंद्र शर्मा, वार्ड-पांच से सरसा देवी, वार्ड-छह दोघरी से अनुपमा कांग्रेस समर्थित, वार्ड-सात रोपड़ी से होमेश्वरी कांग्रेस समर्थित शामिल हैं।

----------

निरमंड में आज होगा चयन

नगर पंचायत निरमंड में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को इसकी घोषणा की जाएगी। निरमंड में भी सात वार्ड में से छह में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस की झोली में है।

--------

आनी में शुक्रवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन कर लिया है। सरसा देवी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा होंगे। निरमंड में भी इसी आधार पर चयन किया जाएगा।

-किशोरी लाल सागर, विधायक विधानसभा क्षेत्र आनी।

---------

एसडीएम होंगे पीठासीन अधिकारी

संवाद सहयोगी, कुल्लू : आनी और निरमंड नगर पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन 16 अप्रैल को किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर परिषद) डा. ऋचा वर्मा ने आदेश जारी किए हैं। दोनों नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को आनी के एसडीएम शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.