आनी में जल्द बनेगी सब्जी मंडी, दस बीघा भूमि चयनित
संवाद सहयोगी आनी आनी में जल्द सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए किरण बिहार में द
संवाद सहयोगी, आनी : आनी में जल्द सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए किरण बिहार में दस बीघा भूमि चयनित कर ली गई है। इसकी वन मंजूरी की औपचारिकता भी पूरी कर ली है। जल्द इसका शिलान्यास किया जाएगा।
एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल-स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर ने आनी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आनी क्षेत्र सेब उत्पादन में अग्रणी है, यहां से हर साल सेब की लाखों पेटियों का विभिन्न मंडियों में कारोबार होता है और इस दिशा में एपीएमसी किसानों व बागबानों की सुविधा के लिए तत्पर है। हालांकि बागवानों की सुविधा के लिए खेगसू व निरमंड में सब्जी मंडियां खोली गई हैं, बावजूद इसके किसानों व बागवानों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आनी में ही सब्जी मंडी खोलने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि आनी में किसानों व बागबानों की सुविधा के लिए भव्य किसान भवन व सामुदायिक हाल का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा बंजार के दमोठी में भी सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एपीएमसी की 200 करोड़ रुपये योजनाओं के शिलान्यास किए हैं, जिसमें जिला कुल्लू में 22 करोड़ रुपये े और खेगसू सब्जी मंडी में एक करोड़ रुपये से मंडियों का विकास किया जा रहा है।