Move to Jagran APP

प्रयास लाई गरीबों की जिंदगी में उजियारा

दविंद्र ठाकुर कुल्लू एक प्रयास से आप भी किसी की जिदगी में उजियारा ला सकते हैं। इसके लिए

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 11:59 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 11:59 PM (IST)
प्रयास लाई गरीबों की जिंदगी में उजियारा
प्रयास लाई गरीबों की जिंदगी में उजियारा

दविंद्र ठाकुर, कुल्लू

loksabha election banner

एक प्रयास से आप भी किसी की जिदगी में उजियारा ला सकते हैं। इसके लिए जरूरत है मन में दूसरों की सहायता करने की इच्छा होना। इससे कई घरों के चिराग रोशन हो जाते हैं और उनकी जिंदगी में बहार लौट आती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाती है कुल्लू जिले के भुंतर की प्रयास फाउंडेशन संस्था। प्रयास संस्था 12 साल से गरीब परिवारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों व गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता कर रही है।

जनवरी 2022 में प्रयास संस्था ने 38 गरीब, जरूरतमंद, असहाय को 42,600 रुपये दिए। संस्था हर माह इतनी तो कभी इससे अधिक की राशि प्रदान करती है। इससे कई गरीब अनाथ, जरूरमंद, असहाय परिवारों की जिंदगी में उजियारा हो रहा है। संस्था कुल्लू जिले में ही नहीं अपितु प्रदेशभर के जरूरतमंद की आर्थिक मदद के लिए हमेशा आगे रहती है। इसमें कुल्लू, कांगडा, चंबा, मंडी, और ऊना से सबसे अधिक जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं। इन्हें दी गई सहायता राशि

कुमारी हीना ऊना, शारदा देवी, कुमारी दीक्षा, बीरवल दास, अल्का, होशियार सिंह, अनुज, मीनाक्षी सूद, प्रिया शर्मा, सुनिता, तरुण, निशा सूद, सुनीता देवी, रेणु शर्मा, कोमल कपूर, रेखा देवी, रातिका मेहरा, अनीता, सीमा, मनोज, रीतू, जगदीश कुमार, पवन देव को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। केस स्टडी

रितूपरन शर्मा बने एमबीबीएस

प्रयास संस्था के सहयोग से कुल्लू जिले के एक परिवार में पिता की कैंसर से मौत होने के कारण बेटे की पढ़ाई लिखाई छूट रही थी। प्रयास संस्था को इसका पता चला तो उन्होंने परिवार के बेटे से जानकारी हासिल की और बेटे ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद लगातार 2018 से 2021 तक संस्था इसका सहयोग करती रही है और आज एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण हो चुकी है और अब युवक संस्था का सहयोग कर रहा है। चिकित्सक बनने के बाद युवक संस्था की हर प्रकार से सहायता करेगा। ये हैं संस्था के सदस्य

प्रयास संस्था भुंतर के फाउंडर सदस्यों में सुरेश कुमार गोयल, खुशाल ठाकुर, हीरा लाल बोध, अरूण सूद, कमल टंडन, हरी राम, आदि शामिल है। इसके अतिरिक्त संस्था के साथ कई दानी सज्जन जुड़े हैं जो हर समय संस्था की सहायता करते हैं। प्रयास संस्था लगातार प्रदेशभर के गरीब, जरूरमंद, असहाय लोगों की मदद के लिए आगे रहती है। इसके लिए हम लोग कुछ अपने जेब से कुछ दानी सज्जनों के सहयोग से मदद करते हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

-सुरेश कुमार गोयल अध्यक्ष एवं फाउंडर सदस्य प्रयास संस्था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.