भुंतर मंडी में 100 रुपये किलो बिका सिंदूरी अनार
संवाद सहयोगी कुल्लू कुल्लू जिले में सेब के साथ-साथ अनार के सीजन ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इ
संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू जिले में सेब के साथ-साथ अनार के सीजन ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इस बार बागवानों को अभी तक अनार के भी कम दाम ही मिल रहे हैं। सेब की पेटी 300 से 1300 रुपये तक बिक रही है तो बिना बीज वाला सिंदूरी अनार 100 रुपये और कंधारी अनार 70 रुपये प्रति किलो तक बिका। शुक्रवार को जिला कुल्लू में 500 क्विटल अनार पहुंचा मंडियों में पहुंचा था। अनार को खरीदने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, कोलकाता से व्यापारी कुल्लू पहुंचे हैं।
बागवान होतम पाल, नरेश, सीता राम, प्रकाश, हेम राज शर्मा ने कहा कि सेब के दाम कम होने के चलते अब उनकी उम्मीदें अनार पर टिकी थी, लेकिन इस बार अनार के दाम में भी काफी गिरावट आई है। जिला कुल्लू में बागवानों ने अब काबुली व कंधारी अनार के पौधे अधिक लगाए हैं। इससे आमदानी भी अच्छी होती है और लागत भी कम आती है। भुंतर सब्जी मंडी में अनार लगातार आ रहा है। इसकी अन्य राज्यों में अधिक डिमांड है। लगातार व्यापारी कुल्लू आ रहे हैं। शुक्रवार को भुंतर मंडी में 500 क्विंटल अनार पहुंचा था।
-सुशील गुलेरिया, सचिव एपीएमसी कुल्लू-लाहुल। सेब के गिरते दाम पर जताई नाराजगी
संवाद सहयोगी, आनी : हिमाचल प्रदेश किसान संयुक्त मंच ने सेब के गिरते दाम पर नाराजगी जताई है। आनी में शुक्रवार को हुए अधिवेशन में प्रदेश संयुक्त मंच के संयोजक हरीश चौहान, किसान नेता राकेश सिघा उपस्थित हुए।
हरीश चौहान ने कहा कि सरकार किसान-बागवानों के प्रति संजिदा नहीं है। कृषि, बागवानी आर्थिक संकट से जूझ रही है। सरकार ने जिस तरह से आयात शुल्क को लेकर ढील दी है, उससे भी किसानों पर मार पड़ रही है। किसान नेता राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार ने एपीएमसी के लिए 2005 में बने कानून क़ो दरकिनार कर इसके विपरीत आढ़ती और अदाणी कंपनी सेब गैरकानूनी तरीके से खरीद रही है। सरकार सेब खरीद करने वाली इन कंपनियों पर लगाम नहीं कस रही है। 13 सितंबर में कुल्लू, शिमला व किन्नौर जिले के बागवान आंदोलन करेंगे। किसान संयुक्त मंच ने सभी किसान-बागवानों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। अधिवेशन में बागवान संतोष कुमार, भवानी सिंह, राकेश कुमार, ख्यालीराम शर्मा, पदम प्रभाकर, प्रताप ठाकुर व संजीव आर्यन ने बात रखी। प्रताप ठाकुर को बनाया संयोजक
अधिवेशन में किसान संयुक्त मंच आनी की कमेटी बनाई गई। इसमें प्रताप ठाकुर को संयोजक, ख्यालेराम शर्मा को सह संयोजक बनाया गया। राकेश ठाकुर, संतोष ठाकुर पीसी ठाकुर, रणजीत, आत्मा राम, दिनेश सिघा, पीसी अंबेदकर, बिसेन, मंजित, किशोरी लाल,राजेश, महेंद्र, बिक्की परस राम श्याम ठाकुर पप्पू स्त्रियां, गिरिश, बेली राम, संजीव आर्यन, लछी राम राजेंद्र, शेर सिंह, टिकम, दलीप ठाकुर, हेमराज, हरबिदर, मुकेश कुमार, ओमी चंद, केहर सिंह को सदस्य बनाया गया।