1200 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार व्यक्ित की बेनामी संपत्ति सीज Kullu News
ease Anonymous Property of Charas Smuggler कुल्लू पुलिस ने चरस तस्करी के आरोपित की संपत्ति सीज कर दी है। जिला में इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला है।
कुल्लू, जेएनएन। कुल्लू पुलिस ने चरस तस्करी के आरोपित की संपत्ति सीज कर दी है। जिला में इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला है। पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम चरस सहित तेहल सिंह को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी संपत्ति भी सीज कर दी है। बिना इनकम सोर्स के दो कारें, आई फोन, दो अन्य मोबाइल खरीद रखे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित को 28 नवंबर को वॉल्वो बस से 1200 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था।
छानबीन के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपित के पिता ने कोई संपत्ति तेहल के नाम नहीं की है। न ही उसे संपत्ति खरीदने के लिए पैसे दिए गए हैं। जांच में सामने आया कि तेहल की संपत्ति बेनामी है। पूलिस ने उसे सीज किया है। बताया जा रहा है आरोपित 7 लाख 88 हजार का लेनदेन कर चुका है। बैंक डिटेल की जानकारी में यह खुलासा हुआ है।