Move to Jagran APP

नाशपाती से महकी मंडियां

संवाद सहयोगी कुल्लू जिले की सब्जी एवं फल मंडियां सेब सीजन से पहले नाशपाती से महक रही है

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 11:56 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 11:56 PM (IST)
नाशपाती से महकी मंडियां
नाशपाती से महकी मंडियां

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिले की सब्जी एवं फल मंडियां सेब सीजन से पहले नाशपाती से महक रही हैं। सेब के लिए विख्यात सब्जी मंडी खेगसू में नाशपाती की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। शनिवार को यहां पर पहली खेप पहुंची जो हाथोंहाथ बिक गई है। रविवार को सुबह पहुंची दूसरी खेप के 20 किलोग्राम बाक्स के 1300 रुपये तक दाम मिले। दो दिन में खेगसू सब्जी मंडी में 2800 नाशपाती के बाक्स पहुंचे हैं।

loksabha election banner

नाशपाती के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। रविवार को कुल्लू की अखाड़ा, भुंतर बंदरोल मंडियों में भी नाशपाती बिकी। बंपर फसल की उम्मीद

प्रदेश में कम ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस बार सेब की बंपर फसल है। मौसम ने अगर साथ दिया तो बागवान मालामाल हो जाएंगे। पिछले वर्ष कोरोना के चलते व्यापारी भी ज्यादा नहीं आ पाए इस बार अब बागवानों को उम्मीद है कि इस बार अच्छे दाम मिलेंगे। 15 जुलाई के बाद शुरू होता है सेब सीजन

जिले में हर वर्ष 15 जुलाई के बाद सेब सीजन शुरू हो जाता है। इसके लिए मंडियों में आढ़तियों ने दस्तक देना आरंभ कर दिया। इस इस बार सेब के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। जिला के खेगसू सब्जी मंडी में नाशपाती आनी शुरू हो गई है। बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। सेब के लिए अन्य राज्यों से आढ़तियों की मांग आनी शुरू हो गई है। इसके लिए संपर्क कर रहे हैं। बागवानों को अच्छे दाम मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।

-अमर ठाकुर, अध्यक्ष एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.