Move to Jagran APP

मनाली में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल

Leopard attack in Manali. हिमाचल प्रदेश के मनाली में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 01:13 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 01:13 PM (IST)
मनाली में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल
मनाली में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल

मनाली, जागरण संवाददाता। हिमाचल के मनाली गांव में रविवार सुबह तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तापे राम उम्र 67 मनाली गांव के रूप में हुई है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े नौ बजे तेंदुए ने तापे राम पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर व्यक्ति को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों ने घायल को मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिशन अस्पताल के डॉक्टर ए फिलिप ने बताया कि घायल का उपचार किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत प्रधान मोनिका भारती ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों ने मनाली गांव व ढूंगरी के आसपास दो तेंदुए देखे, जिसकी वन विभाग को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि दो दिनों के भीतर एक व्यक्ति सहित भेड़ों व कुत्तों पर तेंदुए ने हमला किया है। प्रधान में बताया कि ग्रामीणों ने दो तेंदुए देखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने एक तेंदुए को तो रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन एक अभी भी पकड़ में नहीं आया है। इस कारण ग्रामीणों में अभी भी खौफ का बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया कि दूसरे तेंदुए को भी शीघ्र रेस्क्यू किया जाए।

वन परिक्षेत्र अधिकारी मनाली हेम राज ने बताया कि एक तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया है,  जबकि दूसरे को रेस्क्यू करने को टीम भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि घायल तेंदुए को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार हेतु पशु विज्ञान चिकित्सा विश्व विद्यालय पालमपुर भेजा गया है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि कहीं तेंदुआ दिखता है तो वन विभाग को सूचित करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.