Move to Jagran APP

Himachal: हेरोइन तस्करी के मामले में नाइजीरियन गिरफ्तार

Nigerian Arrested. हेरोइन तस्करी के मामले में कुल्लू पुलिस ने नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 12:38 PM (IST)
Himachal: हेरोइन तस्करी के मामले में नाइजीरियन गिरफ्तार
Himachal: हेरोइन तस्करी के मामले में नाइजीरियन गिरफ्तार

कुल्लू, संवाद सहयोगी। Nigerian Arrested. पुलिस लगातार नशा तस्करों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक अन्य नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब छठे आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से पकड़कर कुल्लू पहुंचाया।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जिले में हेरोइन/चिट्टा की सप्लाई को खत्म करने के लिए अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस ने अभी तक मामले में पांच विदेशी नागरिकों को चिट्ठा खरीद करने पर गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को पुलिस ने दिल्ली से छटे आरोपित नाइजीरियन को गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया है। यह मामला सिटी चौकी में 13 जनवरी को दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित 23 वर्षीय शुभम पुत्र विजय कुमार निवासी ढालपुर कुल्लू को गिरफ्तार किया गया था। इसने अपने बयान में मामले में संलिप्त चिट्टा सप्लायर जो कि विदेशी नागरिक नाइजीरियन मूल के नाम बताए गए थे।

इसी के तहत पुलिस ने छानबीन करते हुए छटे नाइजिरियन को गिरफ्तार किया है। आरोपित की 28 वर्षीय पहचान केनेथ पुत्र ओकफोर कस्बा उली शहर लेगोस प्रदेश अनाबर नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपित दिल्ली में मोहन गार्डन उत्तम नगर जिला द्वारका दिल्ली में काफी समय से रह रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को कुल्लू पहुंचाया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाइजीरियन नागरिक को हेरोइन/चिट्टा की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक्दमा दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

पुलिस की टीम में यह रहे मौजूद

नाइजीरियन को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली गई टीम में एएसपी अशोक रतन, एसआइ दया राम, एएसआई चमन ठाकुर, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल प्रेम, विकास, संदीप राणा, गोपाल आदि मौजूद रहे। इन्होंने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर कुल्लू पहुंचाया।

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.