Move to Jagran APP

पर्यटकों को लुभाएंगे नेचर पार्क

संवाद सहयोगी कुल्लू कुल्लू जिले के नेचर पार्क पर्यटकों को लुभाएंगे। वन विभाग नेचर पाको

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jun 2022 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2022 11:50 PM (IST)
पर्यटकों को लुभाएंगे नेचर पार्क
पर्यटकों को लुभाएंगे नेचर पार्क

संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू जिले के नेचर पार्क पर्यटकों को लुभाएंगे। वन विभाग नेचर पार्को को आकर्षक बनाने की योजना तैयार कर रहा है। प्रथम चरण में नेचर पार्क में डाक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। इसमें संस्कृति से लेकर पर्यटन स्थलों की जानकारी अंकित की जाएगी, ताकि कुल्लू, मनाली में बने नेचर पार्क पर्यटकों को आकर्षित कर सके। इसके लिए वन विभाग के अरण्यपाल ने योजना तैयार की है। अब विभाग इस योजना को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

loksabha election banner

नेचर पार्क में जिले के प्रमुख मंदिरों की जानकारी भी अंकित की जाएगी। इनमें कुल्लू में भगवान रघुनाथ, माता हिडिबा, बिजली महादेव, सहित स्थानीय मंदिरों, पंचायत की जानकारी दी जाएगी। पर्यटकों को दर्शनीय पर्यटनस्थलों की भी जानकारी मिलेगी। प्रकृति पर बनाया जाएगा गाना

नेचर पार्क में प्रकृति को संजाए रखने के लिए कलाकार हर दिन नेचर पार्क में जाते हैं। इसके लिए अब वन विभाग कलाकारों द्वारा नेचर से संबंधित गाना भी तैयार करेगा। इसमें नेचर पार्क के बारे में ब्याख्यान होगा। यह अपने आप में ही एक अनूठी पहल है। घराट का किया निर्माण

विलुप्त हो रहे घराट (पन चक्की) को नई पीढ़ी को देखने को नहीं मिलते हैं। नेचर पार्क में इसकी भी जानकारी मिलेगी। इसका संचालन कैसे होता है और कैसे गेहूं की पिसाई होती है इसका डेमो दिखाया जाएगा। इसके लिए पुराना घराट जो बंद पड़ा है उसका सामान लाकर नेचर पार्क में तैयार किया गया है। अब नेचर पार्क को निहारने वाले सैलानी इससे रूबरू होंगे। कुल्लू जिले के नेचर पार्को को आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं। इसमें संस्कृति से लेकर पर्यटन स्थलों तक की जानकारी अंकित की जाएगी, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को हर तरह की जानकारी मिल सके। पर्यटक नेचर पार्को के प्रति आकर्षित हों।

-अनिल जोशी, अरण्यपाल वन वृत्त कुल्लू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.