Move to Jagran APP

मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मनाली में करीबियों संग मनाया जन्मदिन, रात को दिखा ऐसा नजारा

MP CM Kamal Nath Celebrate Birthday मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार शाम को मनाली में अपना जन्मदिन मनाया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 08:40 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:40 AM (IST)
मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मनाली में करीबियों संग मनाया जन्मदिन, रात को दिखा ऐसा नजारा
मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मनाली में करीबियों संग मनाया जन्मदिन, रात को दिखा ऐसा नजारा

कुल्लू, जेएनएन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार शाम को मनाली में अपना जन्मदिन मनाया। उन्‍होंने मनाली के 15 मील स्थित अपने पांच सितारा स्पेन रिजॉर्ट में करीबियों के संग जन्‍मदिन मनाया। उन्होंने अपने पुराने और करीबी मित्र देवेंद्र नेगी के साथ कुछ पुरानी यादें भी ताजा की। वह मंगलवार यानी आज अपने निजी हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश लौट जाएंगे। यहां पर देर रात रंग बिरंगे आतिशबाजी से आसमान रोशन हो गया। उनके समर्थकों व रिश्‍तेदारों ने आतिशबाजी की। रात को पार्टी का आयोजन भी किया गया। इसमें उनका होटल का स्‍टाफ भी शामिल हुआ। पहली बार मनाली में अपने होटल में जन्मदिन मनाने पर उनके करीबियों में खुशी का माहौल था।

loksabha election banner

देवेंद्र नेगी ने बताया कि उनके मित्र एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ परिवार के सदस्यों के साथ करीब 25 वर्ष बाद तीन दिनों के लिए कुल्लू आए हैं। पहला दिन उन्होंने स्वजनों संग अपने होटल में ही व्यतीत किया। सोमवार को उनके जन्मदिन पर वह व अन्य कुछ करीबी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कमलनाथ को जन्मदिन पर वह व कुछ लोग केक लेकर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। उनके साथ खुशी के कुछ पल बिताए।

देवेंद्र नेगी ने बताया वर्ष 1995 की बाढ़ से उनके होटल सहित अन्य सड़कों को नुकसान पहुंचा था। इस बाढ़ से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का निजी आवास भी क्षतिग्रस्त हो गया था। अब 25 वर्ष बाद वह कुल्लू-मनाली आए हैं। इससे हम सभी को खुशी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.