Move to Jagran APP

लाहुल-स्पीति में भूस्खलन का खतरा बढ़ा

लाहुल-स्पीति में वर्षा होने से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। सड़कों प

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 07:38 PM (IST)
लाहुल-स्पीति में भूस्खलन का खतरा बढ़ा
लाहुल-स्पीति में भूस्खलन का खतरा बढ़ा

जागरण संवाददाता, मनाली : लाहुल-स्पीति में वर्षा होने से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। मनाली-लेह मार्ग में वाहनों की आवाजाही सुचारू है लेकिन बारिश के दौरान वाहन फिसलने का खतरा बन रहा है। ग्राम्फु काजा मार्ग पर भी जगह जगह भूस्खलन होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। ग्रांफू, छतड्डू, छोटा दड़ा, बड़ा दड़ा से लोसर तक सड़क की हालत बेहतर न होने से स्थिति खराब है।

loksabha election banner

तांदी-संसारी मार्ग पर तिदी के पास भारी भूस्खलन होने से शनिवार से सड़क बंद है। सीमा सड़क संगठन सड़क बहाली में जुटा हुआ है। प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सलाह दी है कि मौसम देखकर ही यात्रा करें। रविवार को मनाली में सुबह धूप निकली लेकिन थोड़ी देर बाद बादल छा गए। मौसम विभाग ने भी हिमपात और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया था। उपायुक्त लाहुल स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि तिंदी मार्ग को छोड़कर सभी मार्गों पर ट्रैफिक सुचारु है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि मौसम देखकर ही सफर करें। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) कमांडर कर्नल एस वाचली ने कहा कि तिदी के पास भूस्खलन हुआ है। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा है।

कोकसर पुलिस पोस्ट पर नाम पता जरूर लिखवाएं

लाहुल स्पीति प्रशासन ने चंद्रताल व काजा की ओर जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया कि वो कोकसर पुलिस पोस्ट में अपना नाम व पता जरूर लिखवाएं ताकि विपदा के समय मदद दी जा सके। बारालाचा व शिकुला जाने वाले पर्यटकों का दारचा में पंजीकरण हो रहा है। मार्ग बहाल होने के बाद ही तिंदी व किलाड़ की ओर सफर करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.