Move to Jagran APP

तेजा सिंह गौतम दूसरी बार बने पुजारी संघ बंजार के अध्यक्ष

पुजारी कल्याण संघ बंजार की बैठक का आयोजन जिला प्रधान इंद्र देव शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक में खंड इकाइ बंजार की पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकरिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सभी सदस्यों की पुरानी कार्यकरिणी के अध्यक्ष तेजा सिंह गौतम को दोबारा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रताप शर्मा

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:47 PM (IST)
तेजा सिंह गौतम दूसरी बार बने पुजारी संघ बंजार के अध्यक्ष
तेजा सिंह गौतम दूसरी बार बने पुजारी संघ बंजार के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, बंजार : पुजारी कल्याण संघ बंजार की बैठक का आयोजन जिला प्रधान इंद्र देव शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक में खंड इकाई बंजार की पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सभी सदस्यों की पुरानी कार्यकरिणी के अध्यक्ष तेजा सिंह गौतम को दोबारा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रताप शर्मा, महासचिव पद के लिए सेसराम शर्मा, मुख्य सलाहकार के रूप में नवीन चंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा, प्रेस सचिव के रूप में जीवन लाल शर्मा, सह सचिव बालक राम शर्मा व जिला प्रतिनिधि के रूप में विश्व देव शर्मा को चुना गया। वहीं, सदस्यों के रूप में रोशन लाल शास्त्री, संगत राम, राजीव शर्मा, रविद्र शर्मा, गगन शर्मा आदि को चुना गया। जिला प्रधान इंद्रदेव शर्मा द्वारा उपस्थित नव कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई । तेजा सिंह गौतम ने कहा कि पुजारी संघ को सभी नव सदस्यों के साथ एक जुटता से चलाया जाएगा व जिला कार्यकारिणी का पूरा सहयोग लेकर व सहयोग किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.