Move to Jagran APP

राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे सूत्रधार का दल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहे 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए सूत्रधार कला संगम कुल्लू का 21 सदस्यीय दल शुक्रवार को कुल्लू से रवाना हुआ। 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने जा रहे इस उत्सव में सूत्रधार का यह दल लोकनृत्य व एलोकेशन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि संस्था के कलाकारों का दल राज्य युवा उत्सव में लगातार तीन वर्षों से लोकनृत्य प्रतियोगिता में

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 04:12 PM (IST)
राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे सूत्रधार का दल
राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे सूत्रधार का दल

संवाद सहयोगी, कुल्लू : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहे 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए सूत्रधार कला संगम कुल्लू का 21 सदस्यीय दल शुक्रवार को कुल्लू से रवाना हुआ। 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने जा रहे इस उत्सव में सूत्रधार का यह दल लोकनृत्य व ऐलोकेशन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि संस्था के कलाकारों का दल राज्य युवा उत्सव में लगातार तीन वर्षो से लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर रहा है। इन कलाकारों की कड़ी मेहनत व संस्था के प्रयासों से ही इस वर्ष एक बार फिर लोकनृत्य प्रतियोगिता में यह दल विजेता रहा है। जिसके चलते अब इस टीम का राष्ट्रीयस्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जोकि संस्था के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यह दल संस्था के महासचिव एवं लोकनृत्य प्रभारी सुंदर श्याम व प्राचार्य संगीत अकादमी पं. विद्यासागर के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुआ। दिनेश सेन ने जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, युवा समन्वयक दीप्ति वैद्य और विशेष रूप से प्रदेश उप निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग सुबोध रमोल का धन्यवाद किया है। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रेस सचिव राजेश शानू, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, भंडार प्रभारी तिलक राज, वित्त सह सचिव जोगेंद्र सिंह, लोकनृत्य सह प्रभारी सीमा शर्मा, प्रबंधक उत्तम चंद, लोक गायक धर्मेंद्र शर्मा और प्रसिद्ध संगीतकार एसडी कश्यप मौजूद रहे। 21 सदस्यीय दल

loksabha election banner

इस दल में तरुण कांत सभ्रवाल, शुभम सेन, निशांत, पुरुषोत्तम, सन्नी, भूपेंद्र ठाकुर, कृष्णा, नेहा, उमा, डिपल, पल्लवी, सुनीता, टिकू, निखिल, पूर्ण, सोहन, सेसराम, गुड्डू, विद्यासागर, सुंदर श्याम व भानू दोनों ही प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.