Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा कुल्लू, शहर में बढ़ने लगी रौनक

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए लोगों ने अपने घर और दुकानें सजाना शुरु कर दी हैं ये उत्‍सव आठ से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 09:38 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 09:38 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा कुल्लू, शहर में बढ़ने लगी रौनक
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा कुल्लू, शहर में बढ़ने लगी रौनक

कुल्लू, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए ऐतिहासिक ढालपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने अपने आशियाने की सजावट का कार्य आरंभ कर दिया है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव आठ से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। जिला प्रशासन से लेकर अन्य विभाग व अन्य राज्यों के व्यापारी उत्सव के सफल आयोजन के लिए जुट गए हैं।

loksabha election banner

व्यापारियों ने ढालपुर मैदान में अस्थायी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। साथ ही कुल्लू, मनाली, मणिकर्ण व भुंतर में होटलियर्स भी अपने होटलों को सजाने का कार्य कर रहे हैं। इससे कुल्लू शहर में रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से आठ अक्टूबर तक प्लाट आवंटन किया जाएगा। इस वर्ष प्लाट आवंटन केवल 27 अक्टूबर तक किया गया है। इसके बाद व्यापारियों को स्वयं अपनी दुकानें खाली करनी होंगी। वहीं, कलाकारों की सूची भी फाइनल हो गई है। इस वर्ष सोनू निगम दशहरा उत्सव के स्टार कलाकार होंगे।

इसके अलावा नौ विदेशी दल भी भाग लेंगे। कुल्लू के तीन मैदानों में दशहरा उत्सव के लिए अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। दशहरा उत्सव में हर वर्ष करोड़ों रुपये का व्यापार होता है। सभी व्यापारी दीपावली तक ढालपुर व अन्य मैदानों में दुकानें सजाकर रखते हैं। इसके अलावा कुल्लू के ढालपुर, पशु मैदान से लेकर ढालपुर प्रदर्शनी मैदान और खेल मैदान में कारोबारियों की भीड़ दिखाई देने लगी है और नगर परिषद की ओर से इन सभी मैदानों की सफाई भी की जा रही है।

कुल्लू निवासी हरमेश लाल, सुरेश कुमार, गणेश, रेशमा आदि का कहना है कि इस वर्ष कुल्लू में चकाचौंध अधिक रहेगी। बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों दीपक, सौरभ, दिनेश, हिम्मत, चौरसिया आदि का कहना है वह दिनरात दुकानों को सजाने में जुटे हैं। दशहरा उत्सव में बेहतर कारोबार की आस है। यहां उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और दिल्ली से कारोबारी आए हुए हैं।  

यहां जलेगा 40 फीट ऊंचा रावण, पुतले बना मुस्लिम कारीगर दे रहे आपसी सौहार्द का संदेश

इस वर्ष सफाई व्यवस्था पर अधिक जोर रहेगा। दशहरा उत्सव के लिए व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्लाट आवंटन का कार्य अभी जारी है जो लगभग पूरा हो चुका है। अभी तक करीब पांच करोड़ प्लाट आवंटन के माध्यम से प्राप्त हो चुका है और अभी कई प्लाट खाली हैं।

-अक्षय सूद, एडीएम कुल्लू।

50 हजार लोगों को नहीं मिला सपनों का आशियाना, मायूस खरीदारों के लिए सरकार का ये आदेश

गुजरात: दो महिलाओं ने 13 घंटे तक उल्टा दौड़ बनाया ये खास रिकॉर्ड, पीएम मोदी से मिली प्रेरणा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.