रघुपुर घाटी को जलोड़ी दर्रा सड़क से जोड़ा जाए
पर्यटन की ²ष्टि से अपार संभावनाएं लिए आनी उपमंडल के रघुपुर क्षेत्र को पर्यटन की ²ष्टि से संवारने को लेकर टूरि•ा्म विजन ग्रुप रघुपुर प्रयासरत है।
संवाद सहयोगी, आनी : पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं लिए आनी उपमंडल के रघुपुर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से संवारने को लेकर टूरिज्म विजन ग्रुप रघुपुर प्रयासरत है। इसी को लेकर रघुपुर क्षेत्र के दौरे पर आये आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर से टूरिज्म विजन ग्रुप रघुपुर की टीम ग्रुप के अध्यक्ष रोहित साहसी की अध्यक्षता में मिली। टूरिज्म विजन ग्रुप रघुपुर के करीब 40-50 सदस्यों ने विधायक किशोरी लाल सागर से जलोड़ी दर्रे से रघुपुर घाटी को सीधा सड़क मार्ग से जोड़ने की जोरदार मांग रखी। टूरिज्म विजन ग्रुप रघुपुर की मांग पर आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने भी हामी भरते हुए ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल को तीन महीनों के भीतर सड़क बनाने की कवायद को शुरू करने का आश्वासन दिया है।