काजा के टेनिस मैदान में योगाभ्यास
स्पीति के काजा में फिट इंडिया अभियान का आयोजन 19 सितंबर को किया गया। यह कार्यक्रम टेनिस ग्राउंड में प्रात छह बजे आयोजित किया गया। इसमें कृषि जन जतीय विकास व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा राम लाल मारकण्डा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
जागरण संवाददाता, केलंग : स्पीति के काजा में फिट इंडिया अभियान का आयोजन 19 सितंबर को किया गया। यह कार्यक्रम टेनिस ग्राउंड में प्रात छह बजे आयोजित किया गया। इसमें कृषि जनजातीय विकास व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मार्कडेय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान योगाभ्यास और मेडिटेशन सैशन का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि फिट इंडिया आंदोलन भारत में एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है जो लोगों को अपने दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों को शामिल करके स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस कार्यक्रम में एडीएम ज्ञान सागर नेगी, एसडीएम जीवन सिंह नेगी, बीडीओ नियोन धैय शर्मा, टीएसी सदस्य सहित सभी विभागाध्यक्ष, समस्त जनजातीय सलाहाकार के सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष, समस्त प्रधान स्पीति उप मंडल, एनजीओ के पदाधिकारी, स्कूली छात्र विशेष तौर हिस्सा लेंगे।